ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना की चपेट में आई, ससुर और पति पहले ही संक्रमित

देश | 4 साल पहले | Anika Gupta

Google Image | Bachchan Family



अमिताभ बच्चन और अभिषेक के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। हालांकि जया बच्चन को कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। अब बच्चन परिवार में कुल चार लोग पॉजिटिव है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। जबकि जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के बाद उनका परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया है। शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में अभिषेक बच्चन को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया है। शनिवार की रात अमिताभ बच्चन को संक्रमित घोषित होने के बाद मुम्बई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अब से थोड़ी देर पहले ट्वीट करके अपने चाहने वालों को दी है। अमिताभ बच्चन ने खुद के कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए पिछले 10 दिनों के दौरान संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वह भी अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवा लें। 

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण मुंबई और महाराष्ट्र का बुरा हाल है। शनिवार को मुंबई में कुल 1,308 नए COVID-19 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। महामारी के कारण 39 मौतें हुई हैं। इसके साथ शहर में अब तक 91,457 सकारात्मक मामले और 5,241 मौतें दर्ज की गई हैं। आज तक 1,497 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है और कुल 63,431 COVID-19 रोगियों को पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। मुंबई जिले में रिकवरी दर 69 फीसदी है।

अन्य खबरें