Amit Shah को कोई परेशानी नहीं, एम्स से कामकाज कर रहे हैं

देश | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | Amit Shah



केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था। एम्स की ओर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई है। एम्स ने कहा है कि गृहमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं है। वह अपना पूरा कामकाज एम से ही कर रहे हैं। दरअसल, मीडिया में जानकारी आ रही थी कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एम्स में मीडिया और प्रोटोकॉल विंग की चेयरपर्सन प्रोफेसर आरती विज ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री पिछले तीन-चार दिनों से थकान महसूस कर रहे थे। उन्हें शरीर में दर्द था। गृहमंत्री को आफ्टर कोविड-19 केयर के लिए यहां भर्ती किया गया है। उनका कोरोनावायरस टेस्ट किया गया। जिसमें वह नकारात्मक मिले हैं। वह पूरी तरह सही हैं और अपना नियमित कामकाज एम्स से ही सुचारू रूप से कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन पहले उनकी दोबारा जांच की गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अब जानकारी मिली कि सोमवार की देर रात उन्हें दोबारा एम्स में भर्ती करवाया गया है। सोशल मीडिया पर सूचना आई कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसकी वजह से एम्स में भर्ती करवाया गया है। अब मंगलवार की दोपहर एम्स में स्थिति स्पष्ट की है।

अन्य खबरें