BREAKING: अमिताभ बच्चन बीमार पड़े, नानावटी अस्पताल में भर्ती

देश | 4 साल पहले | Anika Gupta

Google Image | अमिताभ बच्चन



बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक उनके पेट में एक बार फिर दर्द होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। परिवार के सदस्य भी नानावटी अस्पताल पहुंचे हैं।

अमिताभ बच्चन को शनिवार की देर रात मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उन्हें क्या परेशानी हुई है, अभी इस बारे में स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि अमिताभ बच्चन को पेट में दर्द हुआ है। उन्हें संक्रमण की शिकायत है। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी थी।

यह भी जानकारी मिली है कि करीब 2 दिन से उनका घर पर ही उपचार किया जा रहा था। कोरोना वायरस का संक्रमण फैले होने के चलते उन्हें डॉक्टर अस्पताल में एडमिट करना नहीं चाहते थे। लेकिन शनिवार की देर रात स्थिति थोड़ी गंभीर होने के बाद उन्हें डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।

10:52 PM Update: 

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्हें पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। यह जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अब से थोड़ी देर पहले ट्वीट करके अपने चाहने वालों को दी है।

अमिताभ बच्चन ने खुद के कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए पिछले 10 दिनों के दौरान संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वह भी अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवा लें। अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले सभी कर्मचारी और परिवार के सदस्यों का टेस्ट करवाया गया है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद परिवार के सदस्य अगर पॉजिटिव पाए जाएंगे तो उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। अमिताभ बच्चन को अब से थोड़ी देर पहले ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

T 3590 -I have tested CoviD positive .. shifted to Hospital .. hospital informing authorities .. family and staff undergone tests , results awaited ..
All that have been in close proximity to me in the last 10 days are requested to please get themselves tested !

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 11, 2020

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण मुंबई और महाराष्ट्र का बुरा हाल है। शनिवार को मुंबई में कुल 1,308 नए COVID-19 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। महामारी के कारण 39 मौतें हुई हैं। इसके साथ शहर में अब तक 91,457 सकारात्मक मामले और 5,241 मौतें दर्ज की गई हैं। आज तक 1,497 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है और कुल 63,431 COVID-19 रोगियों को पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। मुंबई जिले में रिकवरी दर 69 फीसदी है।

दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 8,139 COVID-19 के 4,360 मरीजों को छुट्टी दी गई और 223 मौतें शनिवार को पूरे महाराष्ट्र में हुई हैं। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 2,46,600 है, जिनमें 99,202 सक्रिय मामले हैं। अब तक राज्य में 1,36,985 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें 10,116 मौतें शामिल हैं।

अन्य खबरें