स्वतंत्र देव सिंह के स्वास्थ्य की कामना के लिए अन्नू पण्डित ने हवन किया

Tricity Today | स्वतंत्र देव सिंह के स्वास्थ्य की कामना के लिए अन्नू पण्डित ने हवन किया



उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पिछले सप्ताह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनका उपचार चल रहा है। स्वतंत्र देव सिंह के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष अन्नू पंडित और उनकी टीम ने रविवार को हवन किया है। अन्नू पंडित ने बताया कि यह हवन प्रदेश अध्यक्ष को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए किया गया है। इसमें महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया।

रविवार को भाजपा युवा मोर्चा गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित ने युवा मोर्चा की टीम के साथ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए हवन पूजन किया। अन्नू ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष की रिपोर्ट कुछ दिन पूर्व कोरोना पोज़िटिव आई थी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मां भगवती से प्रार्थना की कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष को पूर्ण रूप से स्वस्थ करें। हमारे देश को भी कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति प्रदान करें। 

अन्नू ने राममंदिर भूमि पूजन की शुभकामना दी हैं। उनके साथ उपस्थित दीपक गोयल, संदीप गोयल, दादरी नगर संजीव ठकराल, बब्लू गोला, शौर्य मिश्र, शुभम उपाध्याय, विपिन मित्तल, श्रीचंद सेन और राकेश पांडेय ने हवन में आहुति दी हैं।

अन्य खबरें