ग्रेटर नोएडा: महिला को जबरन खेत खींचकर कपड़े फाड़े, महिला के साथ...

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। वारदात के समय पीड़िता अपने खेत से लौट रही थी। इसी दौरान गांव निवासी एक आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

एरिया के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार को अपने घर से खेतों पर गोबर डालने गई थी। आरोप है कि वहां से लौटते समय गांव के ही रहने वाले युवक ने उसे पकड़कर ज्वार के खेत में खींच लिया और कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

अन्य खबरें