Breaking: गौतमबुद्ध नगर के लिए बुरी खबर, नोएडा में 17 नए केस मिले, अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | Noida Gate



गौतम बुद्ध नगर के लिए बुरी खबर है। शुक्रवार को अब तक के एक ही दिन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को 17 लोगों में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया है। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि स्वास्थ विभाग को 333 लोगों की कोरोनावायरस वोट मिली हैं, इनमें से 17 लोगों को पॉजिटिव घोषित किया गया है।

गौतम बुद्ध नगर के सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 333 सैंपल की टेस्ट रिपोर्ट मिली हैं। इनमें से 17 मरीजों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। जिन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, उनमें नोएडा के सेक्टर-10 की जेजे कॉलोनी का एक 25 साल का युवक शामिल है। अकेले सेक्टर-8 की झुग्गियों से 10 मरीज हैं। जिनमें दो पुरुषों की उम्र 30 वर्ष है। एक युवक जिसकी उम्र 22 वर्ष है। दो 10-10 साल के बच्चे हैं। 6 महिलाएं, युवती और बच्ची शामिल हैं। जिनकी उम्र 30 साल, 32 साल, 20 साल, 12 साल, 15 साल, और 27 साल हैं।

इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-9 में एक 36 साल का पुरुष भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। नोएडा के सेक्टर-150 में ऐस गोल्फशायर हाउसिंग सोसाइटी में एक 71 साल के बुजुर्ग को कोरोनावायरस से पॉजिटिव घोषित किया गया है।

ग्रेटर नोएडा की एडवोकेट कॉलोनी सेक्टर पाई-1 में एक 55 साल का पुरुष भी वायरस से संक्रमित मिला है। नोएडा के 55-ए में 76 साल का एक बुजुर्ग कोरोना वायरस से पॉजिटिव है। स्काईटेक मेट्रॉट हाउसिंग सोसायटी में फिर नया मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला संक्रमित है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख विलेज में एक 27 साल की महिला को कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाया गया है।

आपको बता दें कि आप गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 155 तक पहुंच चुकी है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इनमें से अभी तक 90 लोगों को ठीक करके उनके घर भेजा जा चुका है। लेकिन अभी भी 65 मरीजों का नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 3 अस्पतालों में उपचार चल रहा है। दूसरी ओर 697 लोग अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटरों में भर्ती हैं। अगले 3 से 4 दिनों में इन सभी लोगों की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट आने वाली हैं।

ऐसे में संभावना है कि गौतम बुद्ध नगर में कोरोनावायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या अभी और बढ़ेगी। दूसरी ओर शुक्रवार को 2 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उनके घर भेज दिया गया है। इनमें एक 9 साल की बच्ची और 39 साल का एक व्यक्ति शामिल हैं। इन दोनों को ग्रेटर नोएडा के शारदा मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किया गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस मरीज आए हैं। अभी तक अधिकतम संख्या 12 थी।

अन्य खबरें