नोएडा में रफ्तार का कहर : सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मारकर रौंदा, घंटों तड़पने के बाद तोड़ा दम

नोएडा | 2 घंटा पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के कांशीराम चौराहे के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई घंटों तक तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में आई चोटें 
जानकारी के मुताबिक सदरपुर गांव में खजूर कॉलोनी की गली नंबर सात में सुशीला नाम की महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह किसी काम से काशीराम चौराहे की तरफ गई थी। चौराहे के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। जिसके बाद परिजनों ने महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। 

परिजनों ने नहीं की शिकायत
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि चोट लगने के कारण महिला की कुछ घंटे बाद मौत हो गई। इस मामले में महिला के परिजनों ने अभी थाने में तहरीर नहीं दी है। अगर पुलिस मामले में तहरीर देगी तो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें