यमुना एक्सप्रेस वे से गुजर रहे मजदूरों की भाजपा नेता ने 48 घण्टे मदद की

Tricity Today | विकास चौरोली



लाॅकडाउन के दौरान बेसहारा लोग जो अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं। उनको जेवर टोल रोड के पास भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री विकास चौरोली ने खादय पदार्थ देकर मदद की। जिसमें जेवर प्रशासन के भी अधिकारी मौजूद रहें।

विकास चौरोली ने बताया कि, जेवर तहसीलदार दुर्गेश और डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह के साथ मिलकर उन्होंने गरीब बेसहाय मजदूरों को खाना खिलाया। साथ ही उन्होंने जेवर टोल रोड से गुजरने वालें गरीब लोगों की करीब 48 घंटों तक दिन रात लोगों की मदद की। जिसमें 800 लोगों के खादय पदार्थ दिया गया। 

उन्होंने बताया कि, भारत में यह काफी विपरीत परिस्थिति है। इस समय हम सबको मिलकर देश को इस कोरोना वायरस से हराना है। हमें लाॅकडाउन के दौरान गरीब और मजदूर लोगों की मदद करके सरकार और प्रशासन का हाथ बटाना चाहिए।

अन्य खबरें