देश से खत्म हो रहा भ्रष्टाचार, गांवों के विकास में तेजी आई : नवाब सिंह नागर

Tricity Today | चिटेहरा गांव पहुंचे नवाब सिंह नागर



भाजपा के वरिष्ठ नेता और गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि आज देश से भ्रष्टाचार खत्म होता जा रहा है। शहर से लेकर गांवों तक चारों तरफ तेजी से विकास हो रहा है। 

दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर रविवार को दादरी क्षेत्र के चिटेहरा गांव में स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में सडक़ों का जाल बिछता जा रहा है। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार सबका ध्यान रख रही है। 

उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों को उसकी फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है। प्रदेश की योगी सरकार कानून का राज स्थापित करने में जुटी हुई है। आम आदमी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा सरकार की नीतियों से खुश होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, मंडल अध्यक्ष संजय भाटी, मुकेश नागर, कैप्टन बिजेंद्र, ओम प्रकाश गांधी, नीरज भाटी, करतार भाटी, जयवीर भाटी, प्रवीन भाटी, डॉ भगवत सिंह, महावीर सिंह, जीतू भाटी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें