52050 नए मामलों के साथ भारत में COVID-19 मरीजों की संख्या 18,55,746 हुई

देश | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



भारत में कुल 52,050 COVID-19 मामले एक दिन में बढे हैं। जिसके बाद देश में कुल मामले 18,55,746 तक पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

पिछले 24 घंटों में 803 COVID-19 मरीजों की मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल मामलों में 5,86,298 सक्रिय मामले हैं। अब तक 12,30,510 मरीज ठीक हो चुके हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक देश में 38,938 मौत हो चुकी हैं। महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसमें कुल 1,47,324 सक्रिय मामले हैं। अब तक राज्य में 15,842 मौत हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार तक राज्य में कुल 4,50,196 कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं।
 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि तमिलनाडु में सोमवार को 5,609 नए कोविड​​-19 मामले और 109 मौतें हुईं हैं। कुल मामलों की संख्या 2,63,222 तक चली गई है। जिसमें 2,02,283 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं और 4,241 मौत हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में कुल मामले 1,38,482 तक बढ़ गए हैं, जिनमें 1,24,254 स्वस्थ हो गए हैं। दिल्ली में 4,021 मौतें हुई हैं। इस बीच भारत ने पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 6.6 लाख से अधिक परीक्षण किए हैं। यह अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा टेस्ट हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, "कोविड​​-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत ने पिछले 24 घंटों में 6,61,715 परीक्षणों की एक नई ऊँचाई हासिल की है।" स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि COVID-19 के लिए अब तक कुल 2,08,64,206 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

अन्य खबरें