Tricity Today | किसानों से संवाद करते जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह
जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों की विस्थापन, पुनर्स्थापन और अन्य समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक में जेवर एयरपोर्ट की परिधि में आ रहे ग्राम नगला शरीफ खां और नगला छीतर में किसानों के साथ एक बैठक की गई।
किसानों के मन में विस्थापन और पुनर्स्थापन को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां थीं। जिसे जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दूर किया गया है। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किसानों को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा, "पुनर्वास और पुनर्स्थापन में किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। उनकी सामाजिक, धार्मिक मान्यताएं, उनके रहन-सहन, उनके मौहल्लों आदि की संरचना कैसी हो, उनके हितों को ध्यान में रखते हैं विकास कार्य किया जाएगा।"
यमुना अथॉरिटी का बड़ा एक्शन : अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला, 200 करोड़ रुपये की जमीन मुक्त
यमुना सिटीखुशखबरी : यमुना प्राधिकरण ला रही है ऐसी स्कीम, हजारों किसान हो जाएंगे मालामाल, पढ़िए पूरा मामला
यमुना सिटी