गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन में फेरबदल, गुंजा सिंह जेवर से मुख्यालय स्थानांतरित, राजीव राय को जेवर भेजा

Tricity Today | जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गुंजा सिंह को बनाया डिप्टी कलेक्टर



जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को जिला प्रशासन में आंशिक फेरबदल किया है। जेवर की उप जिलाधिकारी गुंजा सिंह को डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय के पद पर तैनात कर दिया गया है। वह करीब तीन साल से जेवर में डिप्टी कलेक्टर कार्यरत थीं। मुख्यालय पर तैनात राजीव कुमार राय को उपजिलाधिकारी जेवर के पद पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जिले में तैनाती के बाद यह पहला फेरबदल किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर राजीव कुमार राय को जेवर का उप जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। राजीव कुमार राय इससे पहले दादरी के उप जिलाधिकारी थे। उन्हें वहां से हटाकर जिला मुख्यालय पर लाया गया था। अब गुंजा सिंह और राजीव कुमार राय के बीच कामकाज बदला गया है। गुंजा सिंह ने जेवर में अच्छा काम किया था। किंतु कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण वे लंबे समय तक अस्वस्थ रहीं। इस वजह से उन्हें अब मुख्यालय लाया गया है।

अन्य खबरें