ग्रेटर नोएडा वेस्ट का डॉक्टर नेशनल हाइवे पर मजदूरों को बांट रहा खाने का सामान

Tricity Today | Doctor of Greater Noida West distributing food items to laborers on National Highway



कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लाॅक डाउन लागू हो गया है। जिसके कारण बड़ी संख्या में मजदूर एक स्थान से दूसरे स्थान या अपने घर के लिए पलायन कर रहे हैं। लाॅकडाउन के दौरान लोगों के पास रोजगार नहीं है। लोगों के पास पैसा नहीं है। जिसके कारण बेसहाय लोग नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली समेत कई स्थानों पर किराए या झुग्गियों में रहने वाले लोग अपने गांवों के लिए पलायन कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पंचशील ग्रींस वन हाउसिंग सोसाइटी के लोग पलायन करने वाले लोगों की मदद में सामने आ रहे हैं। पंचशील ग्रींस वन में रहने वाले निखिल वर्मा ने बताया कि वह बुलंदशहर के एक अस्पताल में डाक्टर हैं। वह रोजाना सुबह अपने घर से बुलंदशहर अस्पताल जाते हैं। उन्होंने बताया कि रास्ते में कुछ लोग उन्हें पलायन करते हुए मिलते हैं। जिनको वह सोसाइटी के सहयोग से खाना पहुंचाते हैं। वे पलायन करने वालें गरीब लोगों को बिस्कुट, चाय, दाल, तेल, आटा, मसाले, नमकीन आदि देते हैं। जिससे वह लोग रास्ते मे अपनी भूख मिटा सकें।

उन्होंनें बताया कि वह अपनी तरफ से और सोसाइटी के लोग सुबह-सुबह उनको ढेर सारा सामान देते हैं। जिसे वह अपनी कार में भरकर बुलंदशहर के लिए निकल जाते हैं। जो भी असहाय व्यक्ति उनको मिलता है, उनको वह भोजन और खादय सामग्री दे देते हैं। कुल मिलाकर लोग इस संकट की घड़ी में आगे आ रहे हैं। जिससे जैसे बन पड़ रहा है, परेशान लोगों की मदद कर रहे हैं।

अन्य खबरें