मशहूर शायर राहत इंदौरी की कोरोना वायरस से मौत

देश | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | Rahat Indori



मशहूर शायर राहत इंदौरी की मौत हो गई है। वह कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार की सुबह खुद राहत इंदौरी ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने अपने चाहने वालों से अपील की थी कि वह परिजनों को फोन करके परेशान नहीं करें और खुद भी परेशान में हों। वह खुद सारी जानकारियां ट्विटर पर शेयर करते रहेंगे।

राहत इंदौरी की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत की पुष्टि इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह की है। जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण राहत इंदौरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी तबीयत मंगलवार की दोपहर तक ठीक थी। दोपहर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। सांस लेने में उन्हें बहुत ज्यादा परेशानी हो रही थी। उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे रात इंदौरी ने अंतिम सांस ली है।

राहत इंदौरी की मौत की सूचना मिलने पर सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बड़ी संख्या में लोग ट्वीट कर रहे हैं। व्हाट्सएप पर भी उनके नायाब शेर साझा किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर देश के तमाम बड़े नेताओं बॉलीवुड हस्तियों और आम आदमी ने राहत इंदौरी को श्रद्धांजलि दी है।

राहत इंदौरी का जन्म 1 जनवरी 1950 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। शायर होने के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड के लिए तमाम फिल्मी गाने भी लिखे हैं। उर्दू लिटरेचर में एमए और पीएचडी किया। इस्लामिया कारिमिया कॉलेज इंदौर और बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल से उन्होंने पढ़ाई की थी। राहत इंदौरी ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी सीमा राहत से हुई थी। उसके बाद अंजुम रहबर से उन्होंने शादी की थी। राहत इंदौरी के दो बच्चे हैं। राहत इंदौरी का वास्तविक नाम राहत कुरैशी था। शेरो शायरी में अपनी पहचान कायम होने के बाद नाम के साथ वह अपने शहर को लिखने लगे थे।

अन्य खबरें