Tricity Today | 34 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर
जेवर एयरपोर्ट की जमीन पर कब्जा लेने पहुंची अफसरों की टीम पर हमला करने वाले 34 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है। यह एफआईआर जेवर के तहसीलदार दुर्गेश सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई है। एफआईआर में 20-25 अज्ञात लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तहसीलदार दुर्गेश सिंह ने लिखित शिकायत में बताया है कि 3 पुलिस के सरकारी वाहन और 4 निजी वाहनों को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त किया है। मुकदमे में मुख्य आरोपी दयानत पुर गांव के निवासी अजय प्रताप सिंह और रवेंद्र को बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 10 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यमुना अथॉरिटी का बड़ा एक्शन : अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला, 200 करोड़ रुपये की जमीन मुक्त
यमुना सिटीखुशखबरी : यमुना प्राधिकरण ला रही है ऐसी स्कीम, हजारों किसान हो जाएंगे मालामाल, पढ़िए पूरा मामला
यमुना सिटी