गौर सिटी GC-16 में एओए बनी, जितेंद्र सिंह अध्यक्ष, दुष्यंत बिष्ट महासचिव और कुंदन कुमार उपाध्याय बने

Tricity Today | गौर सिटी GC-16 में एओए बनी



गौर सिटी में जीसी-16 के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (Apartment Owners Association) का रविवार को गठन कर लिया गया है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के लिए निर्वाचित किए गए 10 सदस्यों में से जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। दुष्यंत बिष्ट महासचिव और कुंदन कुमार उपाध्याय बने हैं। कार्यकारिणी में एक कोषाध्यक्ष और 6 कार्यकारी सदस्य शामिल हैं। रविवार की देर शाम अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की ओर से यह जानकारी दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जीसी-16 के निवासियों ने अपने 10 प्रतिनिधि चुने थे। इनमें टावर नंबर बी से जितेंद्र सिंह, टावर नंबर जी से दुष्यंत बिष्ट, कुंदन कुमार और रवि भूषण को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का सदस्य चुना गया। इसी तरह टावर नम्बर डी से राजीव रंजन और सुनील सिंह चुने गए हैं। टावर नम्बर ए से आशुतोष कुमार, टावर नम्बर जे से अजय कुमार द्विवेदी, टावर आई से नरेंद्र शुक्ला और टावर नम्बर सी से गोपाल कृष्ण को चुना गया है। अब रविवार को इन सभी 10 सदस्यों ने पदाधिकारियों का चयन किया है। जिसके मुताबिक जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। दुष्यंत बिष्ट महासचिव और कुंदन कुमार उपाध्याय बने हैं। राजीव रंजन इस कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष हैं।

कार्यकारिणी में 6 कार्यकारी सदस्य आशुतोष कुमार, अजय कुमार द्विवेदी, सुनील सिंह, गोपाल कृष्ण, रवि भूषण और नरेंद्र शुक्ला शामिल हैं। नई कार्यकारिणी की रविवार को बैठक हुई है। पदाधिकारियों का कहना है कि हाउसिंग सोसायटी की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। सोसाइटी की समस्याओं के निराकरण के लिए बिल्डर, विकास प्राधिकरण, पुलिस, एनपीसीएल और जिला प्रशासन से अच्छा समन्वय बनाकर रखेंगे।

अन्य खबरें