गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद को बड़ा झटका, गारबेज फ्री रेटिंग में केंद्र ने केवल एक स्टार दिया, 5 स्टार शहरों की लिस्ट देखिए

देश | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी



उत्तर प्रदेश के फाइव स्टार शहर माने जाने वाले नोएडा और गाजियाबाद को तगड़ा झटका लगा है। कचरा मुक्त भारत में इन दोनों शहरों का योगदान सबसे निचले पायदान पर है। देश में अम्बिकापुर, राजकोट, इंदौर और नवी मुम्बई का जलवा बरकार है। ये शहर फाइव स्टार रेटिंग के साथ सबसे ऊपर हैं, वहीं नोएडा और गाजियाबाद को केवल 1 स्टार दिया गया है।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को शहरों के कचरा मुक्त स्टार रेटिंग के परिणामों की घोषणा की है। कचरा मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह पहल शुरू की गई थी। एक प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित शर्तों का अनुपालन करना था।

वे शहर जिन्हें 5-सितारा कचरा-मुक्त रेटिंग मिली है

  • अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
  • राजकोट
  • सूरत
  • मैसूर
  • इंदौर
  • नवी मुंबई

वे शहर जिन्हें 3-सितारा कचरा-मुक्त रेटिंग मिली है

  • करनाल
  • नई दिल्ली
  • तिरुपति
  • विजयवाड़ा
  • चंडीगढ़
  • भिलाई नगर
  • अहमदाबाद

वे शहर जिन्हें 1-स्टार कचरा मुक्त रेटिंग मिली है

आंध्र प्रदेश

  • जीवीएमसी विशाखापत्तनम
  • सत्तेनापल्ली
  • चिराल्लू
  • पालमनेरू

छत्तीसगढ़

  • बेरला
  • बरमकेला
  • चिखलाकासा 
  • कटघोरा
  • पखांजुर

नई दिल्ली

  • दिल्ली कैंट

हरियाणा

  • रोहतक

मध्य प्रदेश

  • ग्वालियर
  • बन्दावर
  • सरदारपुर
  • महेश्वर
  • हथौड़
  • खंडवा
  • शाहगंज

उत्तर प्रदेश

  • नोएडा
  • गजरौला
  • गाज़ियाबाद
  • अलीगढ़
  • लखनऊ
  • झांसी

अन्य खबरें