क्षेत्रीय महामंत्री बनने के रबूपुरा पहुंचे हरीश सिंह, भव्य स्वागत किया गया

Tricity Today | हरीश सिंह



भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) बनने के बाद शनिवार को ठाकुर हरीश सिंह रबूपुरा पहुंचे। उनके पैतृक कस्बे रबूपुरा में पहली बार आगमन होने पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कस्बे के मुख्य गोल चक्कर से ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकता उन्हें लेकर कैम्प कार्यालय पहुंचे। फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश सिंह ने कहा, 'सबका साथ सबका विकास' के नारे के साथ ही देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं। अनेकों जन-कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। जिनसे हर तबके के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह आगामी 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। पार्टी को मजबूत करें। साथ ही उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा, "मैं पार्टी का एक सिपाही हूं। मेरी मेहनत और लगन से प्रभावित होकर मुझे जो दायित्व सौंपा गया है।, मैं उसका पूरी निष्ठा से निर्वाह करूंगा। सभी पार्टी के सिपाहियों के कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा रहूंगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उदयवीर चौधरी, दनकौर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रामकिशन मुखिया, हरपाल सिंह, उमेश गर्ग, जगदीश शर्मा, माया कौशिक, धर्मपाल सिंह, बबली चौधरी, मनीराम शर्मा, श्रीराम रावत, पुष्पेन्द्र चौधरी, मेघ सिंह आदि मौजूद है।

अन्य खबरें