Greater Noida: भूख से परेशान लोगों ने क्वारंटाइन सेंटर में किया हंगामा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



गौतमबुद्ध नगर के क्वारंटाइन सेंटरों में समस्याओं की लगातार शिकायत मिल रही हैं। साफ-सफाई को लेकर ज्यादा शिकायत हैं। अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बनाए गए कोरंटीएन सेंटर में गुरुवार की दोपहर भूख से परेशान सैकड़ों लोगों ने हंगामा कर दिया। सोशल मीडिया पर हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे। लोगों को समझाया और खाना दिया गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे और मामले की पड़ताल की। मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में मरीज चिल्ला रहे हैं कि 2 साल की बच्ची तक को खाना नहीं मिल रहा है। इस कोरंटीएन सेंटर में 220 संदिग्ध मरीजों को रखा गया है। एक सप्ताह पहले ही सेंटर शुरू हुआ था। पुलिस की प्राथमिक जांच में भी समय पर लोगों को भोजन नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है। 

इस संबंध में सेंटर के मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि लोगों को समुचित खाना मिल रहा है। उनकी 3 दिन से रिपोर्ट नहीं आई है। इसे लेकर मरीजों ने हंगामा किया। जबकि, वीडियो में महिलाएं भोजन के लिए चिल्ला रही हैं। मामले की जिला प्रशासन जांच करवा रहा है।

अन्य खबरें