BIG BREAKING: मणिपुर में भाजपा सरकार गिरने की नौबत, कांग्रेस कल अविश्वास प्रस्ताव और सरकार बनाने का कल दावा पेश करेगी

देश | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today |



मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गिरने की नौबत आ गई है। मणिपुर में बीजेपी के 3 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दूसरी ओर एनपीपी ने अपने 4 विधायकों का समर्थन वापस ले लिया है। एक एलजेपी और एक निर्दलीय भी सरकार से बाहर हो गए हैं। बुधवार की रात सरकार डिप्टी सीएम समेत चार मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए थे। अब मणिपुर में कल कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। कांग्रेस के नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी देंगे।

कांग्रेस ने गवर्नर से मिलने का समय मांगा है। कांग्रेस की तरफ़ से पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गईखंगम गवर्नर से मिलाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

अन्य खबरें