ISRO इस वैलेंटाइन-डे पर भारत सरकार और सेना को देगा यह बड़ा तोहफा

देश | 4 साल पहले | Agency

Tricity Today | ISRO



फरवरी के दूसरे हफ्ते में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो देश के प्रति अपने प्रेम का सबसे ताकतवर सबूत पेश करेगा। इसरो देश को ऐसा तोहफा देगा जो भविष्य में रक्षा, आपदा प्रबंधन और निगरानी में मदद करेगा। इस सैटेलाइट का नाम है जीआईसैट-1, इसरो के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक भारत पहली बार यह उपग्रह छोड़ने जा रहा है।

GiSAT-1 उपग्रह जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में एक ही जगह पर स्थित रहकर सिर्फ देश की सीमाओं की निगरानी करेगा। साथ ही हर आधे घंटे में पूरे देश की एक तस्वीर जारी करेगा। वैसे तो GiSAT-1 सैटेलाइट का उपयोग देश के विकास कार्यों के लिए होगा। लेकिन इससे पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर भी लगातार बारीकी से नजर रखी जा सकेगी। पाकिस्तान से होने वाली घुसपैठ और हलचल पर सीधी नजर रखी जा सकेगी। 

GiSAT-1 नाम के इस सैटेलाइट की खास बात ये है कि इसमें पांच प्रकार के कैमरे लगे होंगे। इसरो की इस शुरुआत से भारत सरकार के साथ सेना को भी मदद मिलेगी।

अन्य खबरें