मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन

देश | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | लालजी टंडन



मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार की सुबह निधन हो गया है। लालजी टंडन काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हो रहा था। सोमवार की देर रात उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। मंगलवार की सुबह मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन हो गया है।

लालजी टंडन भारतीय जनता पार्टी के काफी अहम नेता थे। लालजी टंडन लखनऊ के भी सांसद रहे हैं। लालजी टंडन लखनऊ से 15 बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। लालजी टंडन ने अटल बिहारी वाजपेई के साथ भाजपा में काफी सहयोग किया है।

अन्य खबरें