मायावती ने अशोक गहलोत पर जोरदार हमला बोला, राजस्थान को अस्थिर करार दिया, जानिए और क्या बोलीं

देश | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | मायावती ने अशोक गहलोत पर जोरदार हमला बोला



बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जोरदार हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट किया और राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। मायावती ने राजस्थान के राज्यपाल और राष्ट्रपति से मांग की है। मायावती ने शनिवार की सुबह इस मुद्दे पर दो ट्वीट किए हैं।

मायावती ने पहले ट्वीट में कहा, "राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले दल-बदल कानून का खुला उल्लंघन किया। अशोक गहलोत ने बीएसपी के साथ लगातार दूसरी बार दगाबाजी करके पार्टी के विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया। अब जग-जाहिर तौर पर फोन टेप कराके इन्होंने एक और गैर-कानूनी व असंवैधानिक काम किया है।"

मायावती ने दूसरे ट्वीट में लिखा, "इस प्रकार राजस्थान में लगातार जारी राजनीतिक गतिरोध, आपसी उठा-पठक और सरकारी अस्थिरता के हालात का वहां के राज्यपाल को प्रभावी संज्ञान लेकर वहां राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी चाहिए, ताकि राज्य में लोकतंत्र की और ज्यादा दुर्दशा न हो।"

मायावती ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कानून तोड़ने और विधायकों की खरीद फरोख्त का भी पहले आरोप लगाया था। दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के 5 विधायक जीतकर आए थे। बसपा ने कांग्रेस सरकार को समर्थन का ऐलान किया था। बाद में बहुजन समाज पार्टी के सारे विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जिसके बाद से मायावती, अशोक गहलोत और कांग्रेस से नाराज चल रही हैं।

अन्य खबरें