किसान एकता संघ की यमुना प्राधिकरण के साथ बैठक, सीईओ ने बड़ा आश्वासन दिया

Tricity Today | किसान एकता संघ यमुना प्राधिकरण के साथ बैठक



किसान एकता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह से मुलाकात की। संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि डीसीपी राजेश कुमार के आग्रह पर आज यमुना प्राधिकरण में वार्ता हुई। जिसमें यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह कहा कि प्राधिकरण बचे हुए किसानों के 64.7% अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रहा है। कोर्ट में किसानों का मजबूती से पक्ष रखा जाएगा। किसी भी कीमत पर किसानों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। प्राधिकरण किसानों को बचे हुए मुआवजे देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एसआईटी जांच से प्रभावित जगनपुर, दनकौर, अट्टा फतेहपुर गांव के किसानों के मूल मुआवजे के संबंध में एडीएम (एलए) बलराम सिंह को तत्काल मुआवजा देने को कहा है। 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जतन प्रधान ने बताया की आज की वार्ता कुछ मुद्दों पर सकारात्मक रही है। किसान एकता संघ किसानों के हितों के लिए लड़ाई जारी रखेगा। इस मौके पर सोरन प्रधान, जतन प्रधान, बृजेश भाटी, आलोक नागर, विजेंद्र सिंह, कृष्ण नागर, धीरज खटाना आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें