यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए 01 लाख 12 हजार पौधे

Tricity Today | यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए 01 लाख 12 हजार पौधे



इस वर्ष पूरे प्रदेश में 25 करोड वृक्ष लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसी के सापेक्ष रविवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर में 08 लाख 50 हजार वृक्ष लगाए जाने थे। उसी को देखते हुए, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग व वन विभाग के सहयोग से लगभग 01 लाख 12 हजार वृक्ष लगाये जाने की शुरूआत जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा उपरोक्त सैक्टरों में की गयी। 

इनमें से 50 हजार वृक्ष यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक औद्योगिक विकास, 60 हजार वृक्ष वन विभाग से व 02 हजार वृक्ष परिवहन विभाग, जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा उपलब्ध कराये गए थे। पर्यावरण को संरक्षित किए जाने की इस मुहिम में 39वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट श्री अरविन्द कश्यप व उनकी पूरी टीम ने सहयोग किया।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ स्वंय इस अभियान की कमान को संभाले हुए हैं। प्रत्येक विधायक को भी उनके द्वारा पत्र प्रेषित कर, अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाने में सहभागी बनने हेतु निर्देशित किया है। निश्चिततौर से प्रकृति संसाधनों के दोहन और दूषित हो चुके पर्यावरण को भविष्य के लिए संरक्षित करने में वृक्ष सबसे सुलभ विकल्प है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर, प्रकृति व पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।’’ 

आज के इस कार्यक्रम में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण के हाॅर्टिकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर श्री आनन्द मोहन सिंह, सहायक अभियंता श्री संदीप जैन, श्याम सुन्दर बंसल, मैनेजर श्री जे.के.शर्मा, जिल वन अधिकारी श्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, परिवहन विभाग के आरएम श्री अशोक कुमार, एआरएम श्री अनुराग यादव व लव कुमार तथा 39वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट श्री अरविन्द कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबरें