विधायक पंकज सिंह रोजाना 3500 जरूरतमंद लोगों को बांट रहे हैं राशन, सूखे राशन पर ज्यादा जोर

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | विधायक पंकज सिंह रोजाना 3500 जरूरतमंद लोगों को बांट रहे है राशन



महामारी कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले श्रमिकों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर हर व्यक्ति और संस्था कोई भूखा ना रहे पर काम कर रही है। 

इसी बीच नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने अलग अलग क्षेत्रों में राशन और खाना बंटवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सूखा राशन पर ज्यादा जोर दिया। उनका कहना है कि अब हर व्यक्ति को सूखा राशन देने का काम किया जा रहा है। जिससे वह अगले 15 से 20 दिनों तक अपने घरों में रहकर अपना और अपने परिवार का पालन कर सके। 

आज विधायक एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश पंकज सिंह ने नोएडा विधानसभा में विभिन्न स्थानों पॉकेट-7, सेक्टर-82, सेक्टर-8, सेक्टर-9 आदि जगहों में लगभग 200 से अधिक लोगों को सूखा राशन बैग वितरण किया। इसके अलावा प्रत्येक दिन लगभग 3500 लोगों तक भोजन पैकेट पहुंचाया जा रहा है। विधायक के सहयोग से उपलब्ध राहत साम्रगी को भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेशिंग का ध्यान रखते हुए जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया।
 

अन्य खबरें