BIG BREAKING: नोएडा में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

नोएडा | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | Noida Breaking News



नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-11 में एक बहु मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद नोएडा के डीसीपी फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर गए हैं। पुलिस की ओर से एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया सेल की ओर से जानकारी दी गई है कि यह हादसा नोएडा के सेक्टर-11 में हुआ है। यहां एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण चल रहा था। शुक्रवार की देर शाम इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई है। बिल्डिंग में कई लोग काम कर रहे थे, जिनके दबे होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग दबे हैं। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। घटनास्थल पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भेजा गया है। नोएडा के डीसीपी खुद बचाव और राहत अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

अन्य खबरें