Greater Noida West: नवरात्र दल और श्रीराम रसोई की मुहिम आगे बढ़ीं

Tricity Today | Greater Noida West: नवरात्र दल और श्रीराम रसोई की मुहिम आगे बढ़ीं



पंचशील ग्रीन नवरात्र दल की मुहीम

पंचशील ग्रीन नवरात्र दल की मुहीम हर भुखे को खाना खिलाओ और नेकी कर दरिया में डाल लगातार भूखें लोगों को खाना खिला रही है। अभी तक पंचशील ग्रीन नवरात्रा सेवक दल 6,000 से अधिक परिवारो को भोजन वितरित कर चुके है।

इसके अलावा सामाज के अन्य लोग भी  राशन, खाना, दवा, सेनिटेशन, कोविड 19 टास्क फोर्स को हर सम्भंव मदद पहुंचा रहे है। इस कार्य में मुख्य रूप से मनीष कुमार अवस्थी, डॉक्टर हेमान्ग, कवीन्द्र कुमार अवस्थी, शोभित जैन, नीरज, राज वर्मा जी, सीताराम, विपिन,श्रीमती कविता जी और सभी कार्यकर्ताओं की निरंतर प्रयास जारी है।

श्री राम रसोई गौर सिटी ने 23,000 लोगों को भोजन वितरित किया 
लॉक डाउन 3.0 की घोषणा से पहले 2 मई को गौर सिटी में श्री राम रसोई स्थापित की गई थी। पिछले 2 हफ्ते से अधिक समय में श्री राम रसोई ने लगभग 23,000 पैकेट भोजन का वितरण किया। श्री राम रसोई में सर्वप्रथम दादरी विधायक तेजपाल नागर ने पहुंच कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। श्री राम रसोई विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विजय भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री संदीप शर्मा व संजय बाली और जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अन्नू पंडित का धन्यवाद किया है।

अन्य खबरें