NOIDA: हिन्दू युवा वाहिनी का महानगर अध्यक्ष गिरफ्तार, मंडल अध्यक्ष ने दर्ज करवाई थी एफआईआर

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | Breaking News



हिंदू युवा वाहिनी का महानगर अध्यक्ष गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ संगठन के मेरठ मंडल अध्यक्ष ने ही एफआईआर दर्ज करवाई थी। हालांकि, आरोपी महानगर अध्यक्ष को शुक्रवार की दोपहर जमानत दे दी गई है। आरोपी कुछ दिनों से फेसबुक पर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे थे। कोतवाली सेक्टर-58  पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

नोएडा सेक्टर-61 के निवासी विवेक सिंह राघव मेरठ मंडल के हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी हैं। आरोप है कि संगठन के महानगर अध्यक्ष और शहर के कुछ लोग उनको बदनाम करने के लिए फेसबुक से अभद्र भाषा व झूठे आरोप लगाकर पोस्ट डाल रहे हैं। इसके अलावा फर्जी आईडी बनाकर उनके नाम से गंदे व अश्लील कमेंट भी किए जा रहे हैं। इस कारण उनकी छवि को खराब किया जा रहा है। मामले की शिकायत पर सेक्टर-58 पुलिस की गई। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन प्रकरण में धाराएं बेलेबल थीं। लिहाजा, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें