राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर रहा एक दबोचा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों दबोच लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को देखकर फरार हो गया। पकड़े गए शिकारी के कब्जे से पुलिस ने 9 म्रत मोर भी बरामद कर लिए। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव सरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

रबूपुरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि दो व्यक्ति गांव आछेपुर के पास जंगलों में मोर का शिकार कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसे देखकर एक शिकारी खेतों से होकर फरार हो गया जबकि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया। उसके कब्जे से तीन मादा म्रत मोर व मोर के 6 म्रत बच्चे भी बरामद कर लिए। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान डबल फांटक रेलवे रोड़ मुरादाबाद निवासी ओमी पुत्र मोहरा के रूप में बताई। जबकि अपने फरार साथी का नाम ओमबीर बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन्य जीव जंतु सरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया। जबकि उसके फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है।

दवाई बनाने के लिए करते थे मोर का शिकार
पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क किनारे तम्बू लगाकर देसी जड़ी बूंटी व दवाई बेचने का कार्य करते हैं। देसी दवा बनाने के लिए ही उन्होंने मोर पक्षियों का शिकार किया था। आरोपी ने बताया कि वे लोग मोर के सिर, गर्दन व पैर आदि अंगों के इस्तेमाल से सैक्स व जोड़ों के दर्द से सम्बंधित दवा बनाते हैं। जबकि बाकी शरीर को माँस के तौर पर पकाकर खा लिया जाता है।

अन्य खबरें