गौर सिटी ट्वेल्थ एवेन्यू की AOA का चुनाव पूरा, प्रशांत सिन्हा अध्यक्ष और सुधाकर पाठक सचिव बने, पूरी AOA देखिए

Tricity Today | Gaur City 12th avenues



ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी गौर सिटी-2 के 12th Avenue (GC-12) में सोमवार को चुनाव पूरा हो गया है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के चुनाव की प्रक्रिया करीब दो सप्ताह से चल रही थी। सोसायटी के F ब्लॉक के निवासी प्रवीण कुमार की अगुवाई में 9 सदस्यीय Election Committee की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई है।

GC-12 के लिए यह AOA का दूसरा चुनाव था। जिसमें कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। एक उम्मीदवार अंकित श्रीवास्तव ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया था। इस प्रकार Election Committee ने बाकि सभी 10 उम्मीदवारों का AOA बोर्ड का गठन रविवार की शाम को कर दिया। चुनाव में मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी थी। 

बोर्ड के गठन के उपरांत नव निर्वाचित सभी सदस्यों ने Election Committee को पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल करते हुए रात्रि 9:30 बजे  पदाधिकारियों का चयन किया। EC के मुखिया प्रवीण कुमार ने बताया की आधिकारिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम को साधारण रखा जाएगा। जिसमें किसी प्रकार की भीड़ न हो। जरूरत के अनुसार इसकी रिकॉर्डिंग अथवा लाइव टेलीकास्ट किया जायेगा, जिससे रेजिडेंट देख पाएंगे।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है

  1. प्रशांत कुमार सिन्हा - अध्यक्ष 
  2. राकेश रंजन - उपाध्यक्ष 
  3. सुधाकर पाठक - सचिव 
  4. विनय कुमार सिंह - कोषाध्यक्ष 
  5. अलोक वर्मा - सदस्य 
  6. बिपिन जयसवाल - सदस्य 
  7. जतिंदर कुमार गोस्वामी - सदस्य 
  8. मिथलेश कुमार - सदस्य 
  9. रबिन्द्र मंडल - सदस्य 
  10. सुंदरलाल त्यागी - सदस्य

अन्य खबरें