प्रियंका गांधी राजस्थान से यूपी के मजदूरों को लाने पर अड़ीं, भरतपुर और अलवर से 500 बसें यूपी रवाना

देश | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | प्रियंका गांधी



भरतपुर और अलवर से 500 बसें यूपी रवाना हो गई हैं। यह सारी बसें यूपी के बहज गोबर्धन बॉर्डर पर पहुंच रहीं हैं। बसों में यूपी आने वाले प्रवासी मजदूर हैं। यूपी सरकार की अनुमति की दरकार है। दरअसल, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार से 1000 बसों को चलाने की अनुमति मांगी थी। जिस पर सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। दूसरी तरफ राजस्थान से 500 बसों में सवार मजदूर परिवार भरतपुर और अलवर में खड़े हुए थे। अब से थोड़ी देर पहले इन बसों को रवाना कर दिया गया है। 

प्रियंका गांधी ने कहा, यूपी के हर बॉर्डर पर बहुत मजदूर मौजूद हैं। वो धूप में पैदल चल रहे हैं, उनको घंटों खड़े रखे जा रहे हैं। उन्हें अंदर आने नहीं दिया जा रहा है। उनके पास पिछले 50 दिनों से कोई काम नहीं है। जीविका ठप पड़ी है। हम जो भी योजनाएं बना रहे हैं, उनमें उनके लिए कुछ सोचा ही नहीं जा रहा। मजदूरों को घर भिजवाने के लिए कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलेगा। ज्यादा ट्रेनें चलाइए, बसें चलाइए। हमने 1000 बसों की परमिशन मांगी है, हमें सेवा करने दीजिए।

अन्य खबरें