Greater Noida : गोवर्धन पूजा पर सचिन पायलट नहीं आए अपने गांव, दो दिन पहले हुआ कोरोना

Google Image | सचिन पायलट



गोवर्धन पूजा पर इस बार कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने पैतृक गांव वेदपुरा नहीं आ पाए। कोरोना पॉजिटिव होने के चलते वह इस बार नहीं आए। हर वर्ष वह गोवर्धन पूजन के लिए यहां आते रहे हैं।

गांव वेदपुरा में रविवार को गोवर्धन पूजा मनाई गई। हर बार यहां पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट गोवर्धन पूजा के लिए आते रहे हैं। लेकिन इस बार कोविड पॉजिटिव होने के चलते वह नहीं आ पाए। गांव के लोगों को इसका इंतजार रहता है। लेकिन इस बार मायूसी हाथ लगी। 

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि बीमार होने के चलते इस बार सचिन पायलट नहीं आए। इसके चलते कांग्रेस के पदाधिकारी गांव पहुंचे। पदाधिकारियों ने सचिन पायलट पिता राजेश पायलट की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। सचिन पायलट से पहले भी कई कांग्रेसी नेता कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

सचिन पायलट ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ''मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आया हो, वह कृपया अपना टेस्ट करवा ले। मैं डॉक्टर की सलाह ले रहा हूं। उम्मीद है कि जल्द रिकवर हो जाऊंगा।''

अन्य खबरें