BREAKING : गौतम बुद्ध नगर में 2 जनवरी 2021 तक धारा 144 लागू

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | गौतम बुद्ध नगर में 2 जनवरी 2021 तक धारा 144 लागू



जनपद गौतम बुद्ध नगर में 2 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 2 की उप धारा (जी) के अंतर्गत कोविड-19 के कारण फैल रही महामारी को आपदा घोषित किया गया है। इस संबंध में संशोधित गाइडलाइन भी जारी की गई है। 

उन्होंने बताया कि दिनांक 23 दिसंबर 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती है। 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व और दिनांक 31 दिसंबर को वर्ष के अंतिम दिन पर और दिनांक 1 एक जनवरी 2021 को नव वर्ष के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन अवसरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था भंग किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

उन्होंने बताया कि महामारी की स्थिति की गंभीरता और तत्कालीन को देखते हुए 2 जनवरी वर्ष 2021 तक जनपद गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू की गई है। अपर उपायुक्त ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही धारा 144 लगने के बाद नए कृषि कानून को लेकर विभिन्न जगहों पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों की गिरफ्तारी की भी संभावना बढ़ गई है।

अन्य खबरें