भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में किया कातिलाना हमला

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



Muzaffarnagar News : भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के जिला अध्यक्ष समेत तीन लोगों को हत्या के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि बीकेयू के जिला अध्यक्ष बलराम ठाकुर, सोनू और अमित शर्मा ने गुरुवार को यहां पटेल नगर इलाके में एक पुरानी दुश्मनी को लेकर विपुल शर्मा पर हमला किया था।

उन्होंने बताया कि विपुल हमले में बच गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

मुजफ्फरनगर में महिला के साथ बलात्कार

मुजफ्फरनगर के नई मंडी इलाके में एक 21 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे एक गोदाम में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है। आरेापी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य खबरें