BREAKING: यूपी की ब्यूरोक्रेसी की बड़ी खबर, 21 सीनियर आईएएस को मिला प्रोमोशन, सीएम ने दी मंजूरी, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | Yogi Adityanath



उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। वर्ष 1988 और 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नति दी जा रही है। यह सारे अधिकारी अभी प्रमुख सचिव की रैंक पर काम कर रहे हैं। अब इनको प्रोन्नत करके अपर मुख्य सचिव बनाया जाएगा। इस पदोन्नति में अधिकारी अपर मुख्य सचिव बन जाएंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची तैयार है, जो कभी भी जारी की जा सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक 1988 बैच के अफसर अपर मुख्य सचिव बनेंगे। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी भी अपर मुख्य सचिव बनाए जा रहे हैं। इससे यूपी के अफसरों में खुशी की लहर है। जिन अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव बनाया जा रहा है, उनमें रजनीश दुबे शामिल हैं। रजनीश दुबे कैंप में मिठाई बांटी गई हैं। आलोक कुमार, राजन शुक्ला और रामी रेड्डी अपर मुख्य सचिव बनेंगे। मनोज सिंह, नवनीत सहगल और टी वेंकटेश भी अपर मुख्य सचिव बनने वालों में शामिल हैं।

इनके अलावा जूथिका पाटणकर, अरविंद कुमार और राधा एस चौहान भी पदोन्नति पाकर अपर मुख्य सचिव बन रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव एसपी गोयल, देवेश चतुर्वेदी और मोनिका एस गर्ग को भी बतौर अपर मुख्य सचिव पदोन्नति दी जा रही है। आराधना शुक्ला, डिंपल वर्मा और प्रशांत त्रिवेदी एसीएस बनेंगे। मनोज सिंह, अमित मोहन, सुरेंश चंद्रा, संजय भूस रेड्डी और अनिल कुमार  क नाम भी अपर मुख्य सचिव बनने वाले अधिकारियों की लिस्ट में शामिल है।

लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के 21 आईएएस अधिकारी अपर मुख्य सचिव बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की ओर से भेजी गई फाइल को मंजूरी दे दी है।

यूपी के प्रशासन में होगा बड़ा फेरबदल
इन पदोन्नतियों के साथ ही सचिवालय प्रशासन स्तर पर बड़े फेरबदल की संभावना है। साथ ही जिलों में भी आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को बदला जाएगा। कई निगम, प्राधिकरण और विभागों में अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने तबादला सूची तैयार कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक यह तबादला सूची कभी भी जारी की जा सकती है।

अन्य खबरें