विश्व हिंदू परिषद ने गौतमबुद्ध नगर में संगठन का पुनर्गठन किया, इन 40 पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

नोएडा | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | विश्व हिंदू परिषद ने गौतमबुद्ध नगर में संगठन का पुनर्गठन किया



संगठन को शक्तिमान करने के उद्देश्य से शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की जिला बैठक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन में स्थित भारतीयम् स्कूल में हुई। प्रान्त संगठन मंत्री नागेन्द्र समर्थ और विभाग अध्यक्ष प्रेमपाल नागर इस बैठक में मौजूद रहे। अवधेश ने बताया कि दोनों संगठनों के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला, नोएडा ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में संगठन की रचना की गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले की रचना में 7 नये कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हुई है।

मेरठ प्रांत के सह प्रचार प्रमुख अवधेश ने बताया कि इसी तरह ग्रेटर नोएडा नगर रचना में 12, गौतम नगर रचना में 14, केशव नगर (ग्रेटर नोएडा पश्चिम) रचना में 7 दायित्वों पर कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई है। संगठन को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए ग्रेटर नोएडा शहर को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। एक हिस्से का नाम ग्रेटर नोएडा रहेगा। जिसमें मेट्रो लाईन के पहली ओर (सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, ईटा, साईट सी, सूरजपुर तक) के क्षेत्र शामिल हैं। दूसरे हिस्से को गौतम नगर नाम दिया गया है। इसमें मेट्रो लाईन से दूसरी ओर (सेक्टर पाई, 36, 37, म्यू, ज्यू, सिग्मा, ओमेगा, पी-3, फाई, चाई फाई, कासना) शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने केशव नगर नाम दिया है। इसमें कुलेसरा, हल्दौनी, जलपुरा और बिसरख क्षेत्र शामिल हैं। अगली जिला बैठक में शेष नगरों और प्रखण्डों के कार्यकर्ताओं की घोषणा होगी। अवधेश का कहना है कि सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को दायित्व निर्वहन के लिए संगठन पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं। 

सभी इकाइयों में नियुक्त किए गए पदाधिकारियों का विवरण

नोएडा विभाग
ललित शर्मा, विभाग संपर्क प्रमुख

गौतमबुद्ध नगर जिला

डॉ नवीन, जिला उपाध्यक्ष
रवि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष
लायकराम नागर, धर्म प्रसार प्रमुख
विवेक त्रिपाठी, प्रचार प्रमुख
पवन वार्ष्णेय, संपर्क प्रमुख
योगेश सोलंकी, सह सेवा प्रमुख
दीपक शर्मा, मठ मंदिर प्रमुख
अंशुमान नागर, जिला विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल

ग्रेटर नोएडा नगर
अवधेश सिंह, अध्यक्ष
संजय शुक्ल, उपाध्यक्ष
भाष्कर सिंह, उपाध्यक्ष
टीजी विजय कुमार, उपाध्यक्ष
विक्रम, मंत्री
सोनू सिंह, सह मंत्री
राजेश सिंह, सेवा प्रमुख
राजीव ठाकुर, धर्म प्रसार
शिवकुमार कर्ण, सत्संग प्रमुख
विवेक कृष्ण मिश्र, प्रचार प्रमुख
पंडित प्रदीप, पुजारी अर्चक प्रमुख
मोहित, संपर्क प्रमुख

गौतम नगर

अमियांशु नाथ, अध्यक्ष
राजीव सैनी, कार्याध्यक्ष
अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष
करन कपूर, मंत्री
राघवेंद्र त्रिपाठी, सह मंत्री
बाबा कुलदीप, धर्म प्रसार प्रमुख
प्रमोद, सत्संग प्रमुख
भानु प्रताप सिंह, प्रचार प्रमुख
सूरज मिश्र, मठ मंदिर प्रमुख
विवेक राजपूत, सेवा प्रमुख
दीपक ठाकुर, संपर्क प्रमुख
गुरजीत, सामाजिक समरसता प्रमुख
डॉ अनुजा, संयोजिका मातृशक्ति

केशव नगर

चंदन, मंत्री
मोहित, प्रचार प्रमुख
हिमांशु चौहान, धर्म प्रसार प्रमुख
रामपाल, सेवा प्रमुख
अर्जुन, संपर्क प्रमुख
अनूप, सामाजिक समरसता प्रमुख

अन्य खबरें