ग्रेटर नोएडा में महिला की हत्या, पूरा परिवार गायब

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



बुधवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के जनता फ्लैट्स में एक महिला की लाश मिली है। महिला की हत्या करके शव को यहां छोड़ दिया गया है। महिला मूल रूप से दिल्ली के वसुंधरा एंक्लेव की रहने वाली है। महिला का पूरा परिवार गायब है। ग्रेटर नोएडा के जनता फ्लैट और दिल्ली के वसुंधरा एंक्लेव में पुलिस ने छानबीन की है। दोनों जगह परिवार का कोई भी सदस्य नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जनता फ्लैट संख्या 31 स्वर्ण नगरी में पिंकी कुमारी पत्नी सुमित राजपूत किराए पर रहते थी। यह महिला बी-1/13 न्यू अशोक नगर वसुंधरा एनक्लेव दिल्ली की रहने वाली है। फ्लैट के अंदर पिंकी कुमारी की लाश मिली है। पिंकी की उम्र करीब 32 वर्ष थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं मिला है। एसएचओ न्यू अशोक नगर के माध्यम से दिल्ली के पते पर भी जांच करवाई गई है। कोई परिजन वहां भी नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें