BIG BREAKING: झाड़-फूंक के बहाने महिला से गैंगरेप

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक के बहाने एक तांत्रिक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप किया है। इस मामले में महिला के पति ने आरोपी तांत्रिक उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला अपने पति के साथ तांत्रिक के पास पहुंची थी। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला सोमवार को अपने पति के साथ रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले तांत्रिक के पास पहुंची थी। तांत्रिक ने महिला के पति कुछ सामान लेने के लिए बाजार भेज दिया। जिसके बाद आरोपी तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने अपने साथियों के साथ महिला से गैंगरेप किया। महिला का पति वापस लौटा तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। उसका कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। तांत्रिक अपने साथियों के साथ फरार हो गया है। दूसरी ओर इस घटना के बाद से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीण अपने स्तर पर भी तांत्रिक की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तांत्रिक की वजह से गांव में कई परिवार बर्बाद हो गए हैं।

अन्य खबरें