यमुना प्राधिकरण ने फिर घटाई आधा प्रतिशत ब्याज दर

Google Image | Yamuna Authority



यमुना प्राधिकरण ने अपने आवंटियों को एक राहत दी है। ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की कटौती की है। एक महीने के भीतर प्राधिकरण ब्याज दर में 2 प्रतिशत कटौती कर चुका है। इससे 35 हजार से अधिक आवंटियों को राहत मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में आवंटियों से ली जाने वाली किस्तों में ब्याज लगाया जाता है। तीनों प्राधिकरणों में ब्याज दर 10.50 से 12 प्रतिशत तक है। जबकि, बैंकों की ब्याज दरें इससे कम हैं। 

इसके बाद शासन से जून में एक शासनादेश जारी किया था। उसमें प्राधिकरणों ने ब्याज दरों में कटौती करने के लिए कहा था। शासन के निर्देश पर यमुना प्राधिकरण ने ब्याज दरें आरबीआई की दरों के आधार पर तय करने का फैसला लिया था। यमुना प्राधिकरण पहले 10.30 प्रतितश की दर से ब्याज लेता रहा है। लेकिन इस शासनादेश के बाद यह दर 9 प्रतिशत कर दी थी। उसमें प्रावधान किया गया था कि साल में दो बार जनवरी और जुलाई में ब्याज दरों की समीक्षा करनी थी।

बुधवार से यमुना प्राधिकरण ने अपनी दरों की समीक्षा की। इसके साथ ही नई दरें लागू करने की घोषणा कर दी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि दरें बुधवार से लागू हो गई हैं। अब आवंटियों से 9 के बजाय 8.50 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जाएगा।

दूसरी ओर, शासन के आदेश के बावजूद अभी तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि यमुना प्राधिकरण आदेश आने के बाद दूसरी बार ब्याज दरों में बदलाव किया है।

अन्य खबरें