यमुना प्राधिकरण 29 गांवों की महिलाओं को देगा बड़ा तोहफा, जानिए क्या

Google Image | Yamuna Authority



यमुना प्राधिकरण अपने स्मार्ट गांवों में पिंक टॉयलेट बनवाएगा। इनमें इंसीनरेटर (सेनेटरी पैड नष्ट करने वाली मशीन) भी लगाई जाएगी। ताकि महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो।

यमुना प्राधिकरण अपने अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में स्मार्ट विलेज बना रहा है। पहले चरण में 29 गांवों को रखा गया है। कुछ गांवों में काम शुरू हो गया है। इन गांवों में सड़क, सीवर, पेयजल पाइप लाइन, सामुदायिक केंद्र, इंटरनेट की सुविधा, सार्वजनिक शौचालय आदि की सुविधा होगी। 

प्राधिकरण इन गांवों में महिलाओं के लिए पिंक ट‘वायलेट बनवाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि स्मार्ट विलेज की योजना में पिंक टॉयलेट को शामिल कर लिया है। स्मार्ट विलेज के कामों के साथ इन्हें भी बनाया जाएगा।

अन्य खबरें