Coronavirus Lockdown: यमुना एक्सप्रेस वे टोल फ्री हुआ

Tricity Today | Dr. Arun Veer Singh IAS & Yamuna Expressway



यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे को टोल फ्री कर दिया है। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन पीरियड के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर आवागमन पूरी तरह टोल फ्री रहेगा। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने यह आदेश जारी किया है।

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के दौरान वैसे तो यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन नगण्य है। लेकिन आपातकालीन सेवाएं, बचाव एवं राहत कार्य और आवश्यक वस्तुओं के लिए उपयोग किए जा रहे वाहन चल रहे हैं। मैंने इन सभी प्रकार के वाहनों पर लगने वाले टोल को रद्द कर दिया है।

सीईओ ने बताया कि पूरे लॉक डाउन पीरियड के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर आवागमन करने वाले किसी भी वाहन से अब टोल की वसूली नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि लॉक डाउन पीरियड के दौरान आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार राज्य, सरकार जिला, प्रशासन और तमाम दूसरे सरकारी महकमे राहत और छूट दे रहे हैं। इसी कड़ी में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यह कदम उठाया है।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का मानना है कि आवश्यक वस्तु और आपातकालीन सुविधाओं मिलने में इससे आसानी होगी और कीमतों को नियंत्रित भी किया जा सकेगा।

अन्य खबरें