कोरोना वायरस से लड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार के 20 बड़े फैसले, पूरी जानकारी

Tricity Today | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



कोरोना वायरस से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद हालात का जायजा लिया। अधिकारियों और विशेषज्ञों से बातचीत की और उसके बाद कई बड़े फैसले लिए हैं। सरकार ने लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए यह फैसले लिए हैं। सरकार को उम्मीद है कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण पर पार पा लेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश की जनता से सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ धैर्य बनाए रखने की अपील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाकर 5 प्रस्ताव पास किए हैं। सरकार का कहना है कि उत्तर प्रदेश में दूसरे स्तर पर कोरोना का असर पहुंच चुका है।

सरकार ने लिए हैं ये फैसले

  1. 2 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
  2. सभी प्रतियोगी परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।
  3. राहत और बचाव का अभियान तेज करेंगे।
  4. धार्मिक गुरूओं से सरकार ने अपील की। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में भीड़ ना  हो।
  5. इस अभियान में सभी लोग साथ दें।
  6. गरीबों की रोजी-रोटी सरकार सुनिश्चित  करेगी।
  7. सीएम ने जरूरतमंदों को उनके खाते में पैसे देने की मंशा जताई।
  8. निजी क्षेत्र के लोग घर से काम करें।
  9. कोरोना पीड़ितों का मुफ्त में इलाज होगा।
  10. पर्यटक स्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
  11. तहसील दिवस और जनता दर्शन भी बंद किए गए हैं।
  12. दलितों और गरीबों की मदद के लिए कमेटी बनाई गई है। वित्त मंत्री, कृषि मंत्री, श्रम मंत्री की कमेटी बनी है।
  13. रोज कमाने खाने वालों को दिक्कत नहीं होगी।
  14. 3 दिन में कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
  15. कुछ धनराशि खाते में RTGS करेगी सरकार।
  16. कोरोना पीड़ित सरकारी कर्मचारी को सैलरी देंगे।
  17. सिनेमा हॉल, मॉल, जिम 2 अप्रैल तक बंद।

अन्य खबरें