नोएडा में हॉस्पिटल की लापरवाही : बुखार का इलाज कराने आए तीन साल के मासूम की मौत से मचा हड़कंप

नोएडा | 2 घंटा पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र में स्थित छीजारसी कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण एक तीन साल के मासूम की मौत हो गई है। इस घटना ने स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

क्या है पूरा मामला 
मृतक बच्चे के पिता राजेश ने बताया कि उनका बेटा अभि बुखार से पीड़ित था। उपचार के लिए उन्होंने उसे पास ही स्थित आशा क्लिनिक में भर्ती कराया था। क्लिनिक के डॉक्टर चंद्रपाल सिंह द्वारा दी गई दवा के कुछ देर बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने डॉक्टर चंद्रपाल सिंह पर गलत उपचार का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-63 में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही उनके बच्चे की जान गई है।

इलाके में मचा कोहराम 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के ऐसे चले जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य खबरें