नोएडा में कुत्ते को लेकर छिड़ी जंग : बच्चे को नोचने पर ईंट से मारा, डॉग लवर का जागा प्यार

नोएडा | 9 दिन पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा में सेक्टर-44 स्थित डिफेंस एन्कलेव में एक बच्चे को नोचने पर उसके पिता ने कुत्ते को ईंट मार दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉग लवर ने जख्मी कुत्ते को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने डॉग लवर की शिकायत पर बच्चे के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

जानिए पूरा मामला 
सोसायटी में रहने वाली प्रीती ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 28 अगस्त की है। सोसायटी में रहने वाले कन्हैया लाल ने बच्चे को नोचने पर एक मासूम कुत्ते को ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कुत्ते को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रीती का आरोप है कि इस मामले को लेकर सोसायटी के वाट्सअप ग्रुप पर भी काफी गलत सूचनाएं फैलाई गई हैं। प्रीती ने मासूम कुत्ते को ईंट मारने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें