नोएडा भाजपा का सदस्यता अभियान : अरुण सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बनाए 100 नए सदस्य

नोएडा | 3 घंटा पहले | Sachin Ahlawat

Google Image | सदस्य बनाते हुए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह



Noida News : देश में प्रखर राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक चिंतक व साहित्यकार के रूप में पहचान बनाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती के चलते नोएडा भाजपा ने उनकी जयंती पर हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया।
100 नये सदस्य बनाये 
इसी कड़ी में राज्यसभा में संसद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह बुधवार को नोएडा बूथ संख्या 64 चौड़ा सेक्टर 22 पर पहुंचे। इस दौरान उन्होने वहां लगभग 100 नये सदस्य बनाये।  इसके अलावा सभी 732 बूथों पर इसी प्रकार सदस्यता अभियान चलाया गया जहां नये सदस्य बनाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल भी रहे।

अरुण सिंह बोले-
इस दौरान अरुण सिंह ने कहा कि पंडित जी ने 60-70 साल पहले जो जीवन दर्शन अपने विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को दिशा दी। वह भारतीय लोकतंत्र में राजनीतिक दलों द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम में देखने को मिलती है। उनके चिंतन में गांव, गरीब महिला को स्वावलंबन के मार्ग के रूप में अग्रसर करने के लिए सहानुभूति दी है। हर हाथ को काम हो, हर खेत को पानी हो, आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर चढ़े हुए व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे नीचे खड़े हुए व्यक्ति के माध्यम से किया जाना चाहिए। 

नोएडा में अब तक 74000 से ज़्यादा बने सदस्य 
इस दौरान अरुण सिंह ने कहा कि हमारी सरकारें समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम कर रही है। सदस्यता अभियान का महापर्व है। घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करना है। बताया गया है कि नोएडा महानगर में अब तक 74000 से ज़्यादा सदस्य बन चुके है। इस समय नोएडा पक्षिम क्षेत्र में प्रथम स्थान और प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।

यह लोग रहे मौजूद
इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, गोपाल गौड़, एसपी चमोली तन्मय शंकर, उमेश यादव, संजय बैसला, तुषार गोयल, आकाश चौहान, साधना शर्मा, परविंदर बैरागी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

अन्य खबरें