नोएडा न्यूज : भव्य मंचन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू, 50 फीट लंबे मंच पर होगा रामलीला का आयोजन

नोएडा | 2 घंटा पहले | Sachin Ahlawat

Google Image | तैयार किया जा रहा मंच



Noida News : बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने नोएडा सेक्टर-12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंच का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। रामलीला मंचन के लिए 50 फीट लंबा, 35 फीट चौड़ा और 4 फीट ऊंचा मंच तैयार किया जाएगा। समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार का मंचन दर्शकों के लिए और भी रोचक और रोमांचक होगा। स्थानीय कलाकार भव्य प्रस्तुति देंगे, जिससे यह आयोजन और भी खास बन जाएगा।

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार 4,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। जिससे ज्यादा दर्शक रामलीला का आनंद ले सकेंगे। खाने-पीने के लिए फूड स्टाल भी लगाए जाएंगे। प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और नोएडा पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा लगभग 100 वॉलंटियर्स सुरक्षा का ध्यान रखेंगे, ताकि सभी दर्शक सुरक्षित माहौल में रामलीला का आनंद ले सकें।

3 से 13 अक्टूबर तक होगा मंचन
बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा आयोजित रामलीला 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगी। इस आयोजन की शुरुआत 28 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंचेगी। 12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके बाद 13 अक्टूबर को श्रीराम और भरत मिलाप के साथ रामलीला का समापन होगा।  

अन्य खबरें