नोएडा के वैज्ञानिक का अभूतपूर्व आविष्कार : डॉ. सिद्धार्थ मनवटी ने कोशिका विकास की नई तकनीक विकसित की

नोएडा | 2 घंटा पहले | Ashutosh Rai

Google Image | प्रदर्शनी में सम्मानित करते हुए



Noida News : नोएडा के सेक्टर-130 निवासी डॉ सिद्धार्थ मनवटी ने जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी खोज की है। उन्होंने पौधों के रस का उपयोग करके कोशिका विकास की एक नई तकनीक विकसित की है, जो पारंपरिक गाय के रक्त आधारित विधि का विकल्प प्रस्तुत करती है।

वल्र्ड फूड इंडिया प्रदर्शनी में किया सम्मानित 
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने डॉ. मनवटी को वल्र्ड फूड इंडिया प्रदर्शनी में सम्मानित किया। केंद्रीय खाद्य मंत्री रवनीत सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 4 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। जेएनयू से पीएचडी करने वाले डॉ. मनवटी ने कहा, "यह खोज न केवल वैज्ञानिक अनुसंधान को आगे बढ़ाएगी, बल्कि पशु कल्याण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।" यह आविष्कार न केवल भारतीय विज्ञान के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि यह नैतिक और पर्यावरण अनुकूल अनुसंधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

पिता को बेटे की उपलब्धि पर गर्व  
डॉ. मनवटी के पिता अशोक मनवटी नोएडा के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होने अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "सिद्धार्थ की यह सफलता हमारे कश्मीरी मूल और नोएडा की धरती के संयुक्त आशीर्वाद का परिणाम है। वहीं नोएडा के मेयर ने इस उपलब्धि को शहर के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा, "डॉ. मनवटी की खोज नोएडा को वैश्विक वैज्ञानिक मानचित्र पर स्थापित करेगी।

अन्य खबरें