नोएडा प्राधिकरण को घेरा : भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने लगाए आरोप, ग्रामीणों की नहीं मिल रही सुविधाएं

नोएडा | 2 घंटा पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | भारतीय किसान यूनियन क्रांति संगठन का विस्तार



Noida News : भारतीय किसान यूनियन क्रांति के नेतृत्व में गांव हजरत बाजितपुर में एक पंचायत हुई जिसकी अध्यक्षता महेंद्र यादव ने की। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह यादव ने कहा नोएडा प्राधिकरण की गलत नीतियों से ग्रामीण पहले से ही परेशान हैं। अब प्राधिकरण के सफाई ठेकेदार भी अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा रहे हैं। 

गांव में गंदगी का बार
उन्होंने कहा कि गांव में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। सीवर चौक पड़े हैं। साफ सफाई की कोई खास सुविधा गांव बाजितपुर के ग्रामीणों को नहीं मिल रही है। परविंदर यादव ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान कराए। स्थानीय सफाई ठेकेदार को निर्देश दिए जाएं की गांव में तुरंत सफाई कराई जाए। सफाई से जुड़ी हर समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। अगर इसके बाद भी सुनवाई नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन क्रांति आंदोलन करेगा।

गांव में संगठन का विस्तार
इस मौके पर यूनियन ने गांव में विस्तार किया। जिसमें पुष्पेंद्र यादव को युवा नोएडा महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति करने के उपरांत युवाओं में खुशियों की लहर दौड़ गई। फूल मालाओं से गांव के युवाओं ने उनका स्वागत किया। 

ये रहे मौजूद
इस मौके पर परविंदर यादव प्रदेश अध्यक्ष, जय मुकदम प्रदेश प्रवक्ता, सोनू यादव प्रदेश संगठन मंत्री, सौरभ मुखिया प्रदेश महासचिव, लोकेश पहलवान प्रदेश उपाध्यक्ष, मोनू यादव, सचिन पंडित,  रतन यादव, महेंद्र यादव, उमेश यादव, मुखिया सुभाष यादव, जिले यादव, अजित यादव, शेरपाल यादव, मलक मुखिया, कमल यादव, रितेश यादव, आदित्य यादव, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरें