गौतमबुद्ध नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे : एक लाख वोट से बनाई बढ़त, पीछे चल रहे सपा प्रत्याशी

नोएडा | 5 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Image | डा. महेश शर्मा



Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा मजबूती के साथ जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। शुरूआती रूझानों से लग रहा है कि इस बार महेश शर्मा 4 लाख वोटों से जीत दर्ज कर सकते हैं। पहले राउंड से शुरू हुई बढ़त अब एक लाख पार हो चुकी है। उनकी पीछे सपा और बसपा प्रत्याशी चल रहे हैं। 

3 हजार से शुरू हुई थी बढ़त 
भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा पहले राउंड से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में महेश शर्मा 3 हजार वोटों की बढ़त बनाई थी। जो अब एक लाख से पार पहुंच चुकी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार महेश शर्मा 4 लाख वोट से सपा प्रत्याशी को हरायेंगे। यह भी हो सकता है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी यूपी में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में पहले नंबर पर पहुंच जाएं। 

सपा और बसपा प्रत्याशी अभी भी उम्मीद 
वहीं सपा प्रत्याशी डा. महेंद्र सिंह नागर और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी अभी मतगणना स्थल पर टिके हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि अभी कई राउंड बाकी हैं। उनका कहना है कि यह बढ़ता फासला घट भी सकता हे। हम अंतिम राउंड तक यहां टिके रहेंगे।

अन्य खबरें